हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
गंगागढ़ क्षेत्र के गणेशगढ़िया ईट भट्टे पर चल रही सांस्कृतिक पाठशाला मे पढ़ रहे मजदूरों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई है।
बेटी बचाओ,बेटी अपनाओ,बेटी पढ़ाओ मुहिम के संस्थापक समाजसेवी राजेश दादरी व उनकी टीम सदस्य मधुसूदन शर्मा आईसीआईसी बैंक के चीफ मैनेजर, राधा कृष्ण सिंगला लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन,दिनेश कंदोई व रजत गर्ग द्वारा बाल कल्याण समिति के चेयरमैन जितेंद्र गोयल द्वारा अंतिम पंक्ति के बच्चे तक मदद पहुंचाने की जो मुहिम चलाई जा रही है उसी के अंतर्गत बाल कल्याण समिति के चेयरमैन जितेंद्र गोयल के प्रयासों से चल रही ईट भट्टे पर संचालित संस्कारित पाठशाला में बेटियों व बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें पाठ्य सामग्री संस्कारित पाठशाला में आने वाले सभी बच्चों व बेटियों को स्लेट,कॉपी,बरतें के पैकेट ,पेंसिल ,कटर ,रबड का वितरण किया गया इस मौके बच्चों को शिक्षा की तालीम दे रहे शिक्षक करणी सिंह ग्रामीण सलीम मोहम्मद, श्रवण सिंह,लालचंद,पतराम, त्रिलोक राम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ