भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा के चुनावी प्रचार का अघोषित आगाज कर दिया।  शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस और गहलोत सरकार को जमकर कोसा और गहलोत और पायलट के बीच मतभेदों को भी खूब भुनाने की कोशिश की। शाह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता दी और गहलोत और पायलट सीएम की गद्दी के लिए लड़ते ही रहे।  गहलोत गद्दी छोड़ना नहीं चाहते और पायलट को बैठने नहीं दे रहे।  शाह ने चुटकीम लेते हुए कहा कि गहलोत-पायलट लड़ना बंद करें क्योंकि प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बनने वाली है। शाह ने पायलट को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप किसी भी बहाने से धरने पर बैठ जाओ लेकिन आपका नंबर कभी नहीं आएगा क्योंकि आपकी जमीनी राजनीति के सामने गहलोत  भरी पड़ता है जिसे वे कांग्रेस की पति भरते हैं। शाह ने दावा किया कि थ्री डी कांग्रेस सरकार को ले बैठेंगे - दंगे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार।  उन्होने सीएम गहलोत लो ललकारते हुए राजस्थान की 25 की 25 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया।  से शाह ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए और जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट के मामले का उदाहरण दिया। शाह ने कहा कि जनता सब देख-सुन रही है और इसका जवाब देगी। शाह ने जनता से आह्वाहन किया कि इस साल विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाकर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव का ट्रेलर दिखा दो।  भाजपा की यह रैली भरतपुर में होना इसलिए महत्वपूर्ण है है क्योंकि भाजपा की स्थिति यहाँ बेहद कमजोर रही है।  आइल अलावा ईआरसीपी का असंतोष भी भाजपा को आने वाले चुनावों में झेलना पड़ेगा।  आज की रैली में मंच  राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी   प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप , केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत,  चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहे।