जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
अहीर समाज ने आज जयपुर में एक प्रेस वार्ता कर 16 अप्रैल को राजधानी के मानसरोवर के वीटी ग्राउंड में जागृति सम्मलेन करने की जानकारी दी। इस सम्मलेन की जरिए मुख्य मांग अहीर रेजिमेंट बनाने की है। इस सम्मलेन में भाग लेने देश भर से समाज के लोग आएँगे और एक बैठकर विचार विमर्श करेंगे। इस सम्मलेन में अहीर समाज के स्वाभिमान और विकास के लिए राजस्थान सरकार से श्री कृष्ण बोर्ड (अहीर विकास बोर्ड) के गठन की मांग भी राखी जाएगी। साथ ही 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजाराव तुलाराम के शहीदी दिवस 23 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी की जाएगी। इसके साथ ही समाज जयपुर की मुख्य सड़क न्यू सांगानेर रोड़ का नाम रेजांगला करने तथा रेजांगला स्मारक बनाने की भी मांग आगे की जाएगी। इस प्रेस वार्ता में भारत यादव, मंजू यादव, विपिन यादव, पियूष यादव, इंद्र यादव, तेज राज यादव, डॉ सुनीता यादव और आदित्य यादव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ