कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।  

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला शाखा के चुनाव रविवार को हुए। सर्वसम्मति से डॉ. अमित व्यास को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष व्यास ने कहा कि चिकित्सकों की मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा। सामाजिक सरोकार के कार्य कराए जाएंगे।

डॉ. दर्शन गौतम सचिव बने हैं। उपाध्यक्ष डॉ. केवलकृष्ण डंग, संयुक्त सचिव डॉ. कौशल गौतम, डॉ. रमेश मालव, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिलाषा किंकर, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. योगेश कुमार गौतम, डॉ. शिल्पी राठौर पटेल को बनाया गया है।

स्टेट वर्किंग कमेटी में डॉ. सुनीता योगी, डॉ. राहुलदेव अरोड़ा, डॉ. नवनीतकुमार नागर, डॉ. रवि वाया, डॉ. वरुण मालू, डॉ. रितेश जैन, डॉ. राजश्री दीपक गोहदकर, डॉ. भूपेंद्रसिंह तंवर, डॉ. मीनाक्षी शारदा, डॉ. अनुराग मेड़तवाल, डॉ. राजकृष्ण गोयल को,

सेंट्रल वर्किंग कमेटी में डॉ. संजयकुमार गुप्ता, डॉ. अमित देव, डॉ. मोहन मंत्री, डॉ. नवनीत बागला, डॉ. वीरेश वीरवाल, डॉ. एचएन मखीजा, डॉ. विजय न्याति, डॉ. कौशल माहेश्वरी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ. जुजर अली, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ. जेके सिंघवी, डॉ. अविनाश बंसल को शामिल किया गया।