सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नही मिलने पर आज सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी। इस दौरान अस्थायी सफाई कर्मचारी बजरिया स्थित महावीर पार्क के समक्ष एकत्रित हुए और भुगतान करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्थायी सफाई कर्मचारियों को कहना है कि नगर परिषद ठेकेदार द्वारा अस्थायी सफाई कर्मचारियों को विगत पांच माह से वेतन नही दिया गया। समय पर वेतन नही मिलने से अस्थायी सफाई कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे है और परिवार का लालन पालन करना भी मुश्किल हो रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई मर्तबा कहने के बावजूद ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को भुगतान नही किया जा रहा। ऐसे में मजबूरन उन्हें कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करनी पड़ी है। अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने बकाया भुगतान करने सहित समय पर वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ