सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
बीसूका उपाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी पहुँचे जहाँ काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर चंद्रभान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉक्टर चंद्रभान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों से बीस सूत्री कार्यक्रमों सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया और आमआदमी तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान डॉक्टर चंद्रभान ने मीडिया से रूबरू होते हुवे कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों को लेकर उनके द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जाकर समीक्षा की जा रही है। बीस सूत्री कार्यक्रमो के साथ ही काँग्रेस सरकार की अन्य विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली जा रही है कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है या नही। डॉक्टर चंद्रभान ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमो के माध्यम से लोगो को राहत पहुंचना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा आमजनों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है ताकि महंगाई से लोगो को कुछ हद तक राहत मिल सके।

0 टिप्पणियाँ