जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थानी भाषा साहित्य के प्रतिष्ठित कवि, आलोचक डॉ.गजे सिंह राजपुरोहित को केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली में राजस्थानी परामर्श मंडल का सदस्य बनाया गया है। डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित का मनोनयन आगामी पांच वर्षों के लिए किया गया।

राजस्थानी भाषा-साहित्य में अनेक पुरस्कारों से राजस्थानी परामर्श मंडल के संयोजक प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण तथा साहित्य अकादमी अध्यक्ष माधव कौशिक के प्रयासों से यह नियुक्ति हुई है। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजपुरोहित वर्तमान में बाबा रामदेव शोध पीठ के निदेशक के रूप में भी अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

साहित्य अकादमी परामर्श मंडल के अन्य मनोनीत 9 सदस्यों में डॉ. राजपुरोहित के अलावा प्रदेश से डॉ.राजेन्द्र सिंह बारहठ, हरीश बी. शर्मा, संजय पुरोहित, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ.गीता सामौर, कृष्ण कुमार आशू , डॉ. संजय शर्मा एवं चंदालाल चकवाला को सम्मिलित किया गया है।