जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान नाथ समाज बस्सी शाखा की ओर से 16 अप्रैल को विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाले नाथ समाज महासंगम में एकजुटता से उपस्थित होने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देकर महासंगम में जाने की अपील की।
राजू लाल योगी ने बताया कि देवगांव सहित मुण्डली, झींझा, सांभरिया, साख, फालियावास सहित बस्सी व तूंगा तहसील के गांवों में समाज के लोगों को निमंत्रण देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी और भुसावर ब्लॉक के प्रभारी झलक मदेरणा उपस्थित रहेंगे। चंदा नाथ, हनुमान नाथ, गणेश योगी, मंगल नाथ सहित नाथ समाज के लोगों ने महासंगम को सफल बनाने की अपील की।
वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा ने महासंगम की सफकता के लिए शुभकामनाएं देते हुए नाथ समाज की विभिन्न मांगों का समर्थन किया।


0 टिप्पणियाँ