सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में बाईक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही ,ताजा मामला गंगापुरसिटी के चौपड़ बाजार का है ,जहाँ एक दुकान के बाहर खड़ी बाईक को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया ,बाईक चोर की यह करतूत दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई ,पीड़ित बाईक मालिक निवासी बाढ़कला हाल निवासी नसिया कॉलोनी कमलेश कुमार सैनी ने बताया कि वो किसी काम से अपनी बाईक से चौपड़ बाजार आया था , एक दुकान के सामने बाईक खड़ी कर वो थोड़ी देर के लिए पास ही कि एक दुकान में चला गया ,कुछ देर बाद आकर देखा तो उसे उसकी बाईक गायब मिली ,उसने आस पास में बाइक की तलाश की मगर बाईक का कही कोई पता नही चला ,इसी दौरान उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बाईक ले जाते हुवे दिखाई दिया ,पीड़ित ने गंगापुरसिटी पुलिस को बाईक चोरी की जानकारी दी और अज्ञात के खिलाफ बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई ,फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाईक चोर की तलाश में जुटी हुई है।