श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा
श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिये नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। विधायक श्री राजकुमार गौड़ श्रीगंगानगर के उद्यमसिंह पार्क पंजाबी सिटी में ओपन एयर जिम के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के घर व्यायाम के उपकरण नहीं हैं, वे ओपन जिम में व्यायाम कर सकेगें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, कोरोना जैसी महामारी को भी भारत के नागरिकों ने हराया है। इसका कारण भी यहां के लोग शारीरिक रूप से मजबूत है। मेहनतकश एवं नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि इस ओपन जिम से पंजाबी सिटी व इसके आसपास के नागरिकों एवं बच्चों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर पार्षद सुरजीत कौर, गोरा खोसा, मनिंदर सिंह मनी, गौरव सिडाना, मनजीत मक्कड़, प्रदीप नरुला, कृष्ण लाल, नमीता सेठी, गुरप्रीत सिंह, मंगत राम, रोहित, प्रवीण, गजेन्द्र शर्मा, गुरदेव सिंह भुल्लर, सन्नी खुंगर, हरजिंद्र बराड़, एड अमनदीप सिंह, छीनदर मेहता, संदीप बंसल, मली सर, हरीश चलाना, तेजिंदर सिंह, मोहन लाल छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, वार्डवासी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ