जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गई है। आगामी दिनों में संगठन के प्रस्तावित जन आक्रोश घेराव के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों एवं सभी प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के गृहनगर में कांग्रेस सरकार की पोल खोलने के लिए जन आक्रोश घेराव करने का निर्णय गया।
इस बैठक में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डॉ.करणीसिंह खीची, सोहन चौधरी, धनराज सोलंकी, त्रिभुवन सिंह भाटी, रतनलाल मेघवाल, नरपत सिंह मौजूद रहे।
बैठक में संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठन की आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमो को लेकर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि संगठन अब चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है ऐसे में हर कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ काम करना होगा।
स्थापना दिवस भाजपा का कमल उत्सव
भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मण्डलों मेंभारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सुबह भाजपा के प्रधान कार्यालय सहित सभी बाहर मण्डलों में ध्वज लगाए जाएंगे। मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों के निवास पर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया जाएगा।
कमल संकल्प उत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों के परिचय पत्र लगाकर एवं दुपट्टा व टोपी पहनाकर सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार स्थापना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्सव का आयोजन हो रहा है।
इस उत्सव में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन होगा। जोधपुर स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में सुबह 9 बजे एवं साथ ही समस्त मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ता यह उद्बोधन सुनेंगे।


0 टिप्पणियाँ