हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ में आज विराट रामोत्सव धर्म यात्रा का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ जंक्शन के जिला कलक्ट्रेट से लेकर हनुमानगढ़ टाउन की धान मंडी तक निकली धर्म यात्रा में सैकड़ों वाहनों से हजारों हिन्दुओ ने भाग लिया। इस दौरान निहंग सिखों ने भी धर्म यात्रा में भाग लिया। धर्म यात्रा में विभिन्न संत-महात्माओं, महापुरुषों और शहीदों की झांकियां भी निकाली गई और धर्म यात्रा का पूर्व मंत्री डॉक्टर राम प्रताप के निवास स्थान पर व जगह-जगह सभी समुदाय के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान धर्म यात्रा के स्वागत के लिए सड़कों पर सजावट की गई और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी चाक-चौबंद रहे।वही कार्यक्रम मे एक ही स्टेज पर निहंग सिख व राम, लश्मन हनुमान एक साथ दिखे तो एक निहंग सिख ने स्टेज से हिंदुस्तान नाम का विरोध करने वाले लोगों को कहा की देश का नाम हिंदुस्तान था हिंदुस्तान ही रहना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ