जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी 1126 मंडलों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। जयपुर में हुए समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महामंत्री भजन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष सरदार अजय पल सिंह, प्रदेश मंत्री श्रवण बागड़ी, जयपुर अध्यक्ष राघव शर्मा, विधायक कालीचरण सर्राफ तथा पदाशिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सीपी जोशी ने पार्टी का झंडा फहराया अतः डीप प्रज्ज्वलन किया. वनडे मातरम गान के बाद सभी ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण सुना।

0 टिप्पणियाँ