कोटा में चंबल नदी के दोनों किनारों पर बन रहे रिवर फ्रंट का यूडीएच मंत्री ने निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि रिवर फ्रंट का काम मई के महीने में पूरा काम खत्म हो जाएगा।उद्घाटन भी मई के महीने में ही करने का इरादा है। कोटा में 2 दिन तक कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट मिनिस्टर, बड़े बड़े अधिकारियों का कोटा में आना होगा। उद्घाटन के दौरान इवेंट व कल्चर प्रोग्राम होंगे। उसकी प्लानिंग तैयार की जा रही है।
'वर्ल्ड क्लास कंपनी भी इतना लंबा काम 3 साल में करके नहीं दे सकती'
धारीवाल ने दुनिया का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट होने का दावा करते हुए कहा कि इसको देखकर ऐसा लगता है कि नायाब चीज बन गई, जिसकी हम भी कभी उम्मीद नहीं करते थे, ये इस तरीके की चीज बन जाएगी। 3 साल के अंदर 6 किलोमीटर का काम हो सकता है। यह तो एक रिकॉर्ड रहेगा। उन्होंने में दावे से कहा कि वर्ल्ड क्लास कंपनी भी इतना लंबा काम 3 साल में करके नहीं दे सकती, जो काम 3 साल में रिवर फ्रंट में हुआ है।
'कोरोना के बावजूद काम चलता रहा'
उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट का काम मार्च 2020 में काम चालू हुआ था। अभी अप्रैल 2023 चल रहा है। एक दो महीने ऊपर चढ़ गए। इस बीच मे दो-दो बार कोरोना आ गया था। उसके बावजूद काम चलता रहा। हमने लेबर को जाने नहीं दिया। उनका यही सारा इंतजाम किया। यह निश्चित रूप से इतिहास लिखा जाएगा।
व्यवसाय को बूस्ट मिलेगा
धारीवाल ने कहा कि इसके फैसिलिटी मैनेजमेंट का टेंडर यूआईटी ने किया है। टेंडर में अगर कोई बड़ी पार्टी आती है तो निश्चित तौर पर काम तेजी से शुरू होगा,वरना जब तक पार्टी नहीं आएगी, जब तक यूआईटी इसको रन करेगी। युआईटी पर वर्डन नहीं डालना चाहते। इसकी सारी इनकम युआईटी में आएंगी। इसकी लागत 12 सौ करोड़ के आस पास पहुंच गई है। इसके शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। ये रिवर फ्रंट कोटा के व्यवसाय बूस्ट देगा।
क्यों है खास
इस रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर 26 घाटों का निर्माण करवाया गया है। यहां विष्णु के 10 अवतार के दर्शनों भी होंगे। यहां सबसे बड़ी घंटी, पहला एलईडी गार्डन, सबसे बड़ी नंदी की प्रतिमा, सफेद संगमरमर से बनी देश की सबसे ऊंची चंबल माता की मूर्ति लगाई गई है। इसके अलावा किड्स जोन में वाटर पार्क व म्यूजिकल जोन भी बनाए गए हैं।



0 टिप्पणियाँ