चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे सेवा कार्यक्रमों की श्रंखला में आज चित्तौड़गढ़ जिला राजकीय चिकित्सालय में भाजपा की चिकित्सा सेवा इकाई की ओर से चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व मे वार्ड में भर्ती मरीजों को और बिस्कुट का वितरण किया।
इसके बारे में जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बताया कि पूरे देश में भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज चित्तौड़गढ़ में भी जिला राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सेवा इकाई के तत्वावधान में वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल और बिस्किट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न मंडलों की ओर से सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने चित्तौड़गढ़ में बढ़ रहे कोरोना के कदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन को एक बार फिर से सावधानी की आवश्यकता है जिससे कि कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़े।