हनुमानगढ़-विश्वास कुमार
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन की तरफ से पंचायती धर्मशाला नई आबादी के अंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उधद्बोधन को सुना व देखा उसके पश्चात भारत माता के चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।सभी वक्ताओं ने आज के शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी ।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिलेश प्रताप सिंह जिला प्रभारी भाजपा, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप ने की इस अवसर पर मंडल प्रभारी राम सिंह बराड़ ने आने वाले वक्त में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया । अखिलेश प्रताप सिंह जी ने अपने उद्बोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीति पर चलने के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर एक व्यक्ति से हर एक परिवार से जुड़ने का संकल्प दिलाया व हर कमजोर को संबल देने का आह्वान किया,व अखिलेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष का महत्व व जन जन से जुड़ने व समाज हित मे कार्य करने व मोदी जी योजनाओं पर प्रकाश डाला सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सभी भगवान हनुमान जी से सीख व आशीर्वाद लेते हुए लोक सेवा में लग जाने का आह्वान किया। पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय नरेंद्र मोदी के बताएं और दिखाएं रास्ते पर चलने का आव्हान किया व आने वाले समय में एकजुटता के साथ सभी को पार्टी हित में और पार्टी कार्य पूरा समय पूरी ताकत लगाने का संकल्प दिलाया । मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने सभी का स्वागत किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार प्रकट किया व कार्यकर्ताओं से एकजुटता से सर्वश्रेष्ठ मण्डल बनाये रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृष्ण लालवानी,भगवान सिंह खूड़ी,भुवनेश ग्रोवर, लीलाधर स्वामी, भगवानाराम, अशोक खींची, कृष्ण भाट ,गुरचरण छापोला, दिनेश शर्मा, पार्षद मदद अली,मुख्तयार हाजी, पार्षद भंवरलाल नायक ,पार्षद बिल्लू सेन, सुभाष पटवारी, संतराम जेलिया, मदन खदरिया हंसराज कटारिया, नितिन बंसल, जय भगवान सोनी ,देवेंद्र पारीक, जगदीश शर्मा, कमल शर्मा हेमराज भाट, बलदेव सिंह, संदीप छाबड़ा, सूरज प्रकाश, नॉरंगी देवी, शिमला मेहंदीरत्ता, चानण चौधरी, दिनेश दत्त शर्मा,विनोद वर्मा,मुकेश अग्रोहिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ