कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।   

रामगंज मंडी को जिला बनने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना चल रहा है। बुधवार को निजी स्कूल के बच्चे गांधी चौक धरना स्थल पहुंचे,जिन्होंने धरने पर बैठ कर रामगंजमंडी को जिला बनाने की मांग की। हालांकि जिला बनाओ संघर्ष के क्रम में वार्ड स्तरीय धरना दिया जा रहा है।

जिसमें बुधवार को वार्ड नंबर 5 के बाशिंदों ने भी धरना दिया। स्कूली बच्चों ने मांग की है की अगर रामगंज मंडी को जिला बनाया जाएगा। तो इससे बच्चो का भविष्य बनेगा। जिला बनने पर बैटर एजुकेशन मिलेंगी। साथ ही एजुकेशन फील्ड में कॉलेज खुलेंगे तो कोटा या झालावाड़ पढ़ने के लिए नही जाना पड़ेगा।

रामगंज मंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा पिछले 6 दिनों ने सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। जिसमें राजनीतिक दल कांग्रेस बीजेपी,सामाजिक और व्यापारिक संगठन एकजुट होकर शहर को जिला बनाने की मांग का रहे है। धरना स्थल पर निजी स्कूल के छात्राओं ने धरना दिया। जिन्होंने धरना स्थल पर रामगंज मंडी जिला बनाओ की मांग को लेकर नारेबाजी की।

वही एसडीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। वही पिछले 6 दिनों से सांकेतिक धरने पर रोजाना एक वार्ड के बाशिंदे जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे रहे है। बुधवार को वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने धरना दिया। जिन्होंने रामगंज मंडी को योग्य बताते हुए जिला बनाने की मांग की।

बच्चे बोले - जिला बनेगा तो पढ़ने नही जाना पड़ेगा बाहर

छात्रा ने बताया कि रामगंज मंडी को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना दिया। रामगंज मंडी को जिला बनाना जरूरी है। क्योंकि शिक्षा क्षेत्र में रामगंज मंडी पिछड़ा है। जहां केवल एक ही राजकीय महाविद्यालय है,जिसमें में विज्ञान संकाय या अन्य विषय नहीं है। जिसको लेकर हमारे बड़े भैया,दीदी को कोटा झालावाड़ रह कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे हमारे साथ भविष्य में ना हो इसलिए जिला बनाया जाए। ताकि जिला बनेगा तो शिक्षा क्षेत्र में सुधार होंगा, नए नए कॉलेज खुलेंगे जिससे हमे बाहर पढ़ने नही जाना पड़ेगा।

एक स्वर में जिला बनाने की मांग

धरना स्थल पर बैठे स्कूली विद्यार्थियों और वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए जिला बनाने की मांग की है। वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने कहा की रामगंज मंडी में एशिया की सबसे बड़ी धनिया मंडी है,कोटा स्टोन का बड़ा व्यापार है,राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा स्पाइस पार्क है,प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व रामगंज मंडी से जाता है,भारत माला परियोजना,दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे से जॉइंट है,वही दिल्ली मुंबई रेलमार्ग में शहर में जंक्शन है। जिसके बावजूद रामगंज मंडी को जिला नहीं बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत से मांग है की जल्दी ही रामगंज मंडी को जिला बनाया जाए।​