श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा
विश्व हिन्दू परिषद संरक्षक राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी एवं अनेक संस्थाओं को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकालने के लिए सभी को अपने-अपने दायित्वों की जिम्मेवारी सौंपी गई। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी । दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में भव्य नवदुर्गा झांगी प्रस्तुत की जाएगी। सभी संस्थाओं से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया। शोभा यात्रा ठीक सांय 4 बजे सेठ गोपीराम की बगीची (सुखाडिय़ा सर्किल) से रवाना होकर चाण्डक जी की कोठी से होते हुए दयानन्द मार्ग, आनन्द वस्त्र भण्डार से गाँधी चौक, अम्बेडकर चौक, अमृत मिष्ठान भण्डार से मटका चौक, संतोषी माता मंदिर से होते हुए नेहरू पार्क में विसर्जित होगी। नेहरू पार्क में सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। 
विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड रामनगर सेवा प्रमुख आशीष राठौर ने बताया कि बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर, पृथ्वीराज डूडी, मोहनलाल, राधा शर्मा, नीरज अग्रवाल, श्रवण भाटी, रविकान्त शर्मा, अशोक, बलराम, देशवीर सिंह, श्रीचन्द चौधरी, रमाकान्त शर्मा, ज्योति गोस्वामी, प्रियंका चौधरी, गोपाल, चैतन्य सोनी, विशाल वर्मा आदि उपास्थित थेँ