जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राज्यपाल कलराज मिश्र की मेडिकल रिपोर्ट में उनको कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।  राज्यपाल गुरूवार को बिरला ऑडिटोरियम में आरयूएचएस के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने गए थे। अपनी मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यपाल मिश्र ने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करने की अपील की है। उल्लेखनीय है इससे पहले सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।  सीएम की ताजा  उन्हें नेगेटिव घोषित किया गया है पर राजे की तजा रिपोर्ट में भी वे पॉजिटिव ही हैं।