जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।   

जोधपुर के बिलाड़ा थाने के एएसआई को एसीबी जोधपुर की स्पेशल टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दरअसल एएसआई ने भैंस चोरी मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत के रुप में मांगे थे। इसमें से 7 हजार रुपए लेते हुए एएसआई रंगे हाथों पकड़ा गया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई कि बिलाड़ा एएसआई रामाकिशन विश्नोई ने भैंस चोरी मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की है और वह परेशान भी कर रहा है। इस पर शिकायत को वैरिफाइ किया शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप की कार्रवाई की गई।

पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव और ट्रेप टीम ने कार्यवाही करते हुये आरोपी सेखाला निवासी रामाकिशन विश्नोई पुत्र गुरूराम विश्नोई को परिवादी से 7 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।