बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
आज किसान छात्रावास रानी बाजार बीकानेर में स्वर्गीय चौधरी हंसराम जी सियाग पूर्व सरपंच पलाना की 44 में पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें प्रातः 9:00 बजे केसरमल व्याख्याता डूंगर महाविद्यालय ने यज्ञ अधिष्ठाता के रूप में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें श्री गोवर्धन सिंह सियाग ने यजमान की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ ब्रह्मा राम, रेवत राम कुकणा, रामनिवास गोदारा, मनोहर सिहाग के साथ-साथ किसान छात्रावास के अनेक युवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में गोवर्धन सिंह सिहाग ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वर्गीय चौधरी हंसराम सियाग द्वारा जाट समाज के लिए गए किए कार्य एवं योगदान की सराहना की। अन्य वक्ताओं द्वारा भी उनके द्वारा दिए गए योगदान को जाट समाज में आगे ले जाने के लिए और उनके द्वारा सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे जारी रखने पर भी महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रसादी के वितरण के साथ किया गया।

0 टिप्पणियाँ