जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
छोटे बच्चों में कोरोना संक्रमण का केस अब जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में सामने आया है। 2023 के पहले लक्षणों के साथ 4 साल के एक बच्चे को एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में एडमिट किया गया है।
4 साल के बच्चे को जैसलमेर से यहां लाया गया है। 5 अप्रैल को जनाना विंग के पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में बुखार जुकाम के लक्षणों के साथ एडमिट करवाया गया था। कई दिनों तक बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इस पर डॉक्टर ने बच्चे की कॉमेडी आज करवाई जिसमें पता चला है कि बच्चा कोविड पॉजिटिव है।
बच्चे के पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद एक बार अस्पताल में हड़कंप मच गया। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल प्रशासन ने कोविड पॉजिटिव बच्चे को दूसरे बच्चों से अलग कर नई गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां पर अस्थाई कोविड वार्ड बनाया गया है। फिलहाल लक्षणों के आधार पर उपचार किया जा रहा है।
वहीं गुरुवार को 304 सैंपल जांच गए, जिनमें से 27 पॉजिटिव निकले। संक्रमण दर 8.8% रही। अप्रैल के 13 दिन में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। हालांकि जो भी पॉजिटिव मिल रहे हैं उनमें माइल्ड सिस्टम्स ही हैं। केवल एक संक्रमित एम्स में भर्ती हैं, वह भी किसी दूसरी बीमारी के चलते लाया गया था।


0 टिप्पणियाँ