सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
दो दिन का शेखावाटी यूथ फेस्टिवल 18 अप्रैल से शुरू होगा। फेस्टिवल की तैयारियों को देखने के लिए राजस्थान यूथ बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा सीकर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में युवाओं के रहने - खाने सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम जय कौशिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सीकर के सांवली रोड पर मेडिकल कॉलेज में फेस्टिवल होगा। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि दो दिन तक अलग-अलग के कंपटीशन होंगे। इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जयपुर संभाग के सभी जिलों के करीब 6500 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। स्क्रीनिंग के बाद करीब ढाई हजार युवा इसमें हिस्सा लेंगे।
सीएम ने 75 करोड़ रुपए का बजट दिया
लांबा ने कहा कि यह यूथ फेस्टिवल युवाओं के विकास का एक हिस्सा है। लांबा ने कहा कि अब शेखावाटी यूथ फेस्टिवल के बाद हल्दीघाटी फेस्टिवल, हाड़ौती फेस्टिवल, मारवाड़ फेस्टिवल जैसे इवेंट भी होंगे। लांबा ने कहा कि सीएम ने यूथ फेस्टिवल करवाने के लिए 75 करोड़ रुपए का बजट अलग से जारी किया है।


0 टिप्पणियाँ