हनुमानगढ- विश्वास कुमार
महात्मा गांधी सरकारी स्कूल नंबर 1 हनुमानगढ़ टाउन में मुख्य अतिथि सांसद निहालचंद मेघवाल द्वारा राष्ट्र ध्वजारोहण मुहिम के अंतर्गत 1290 वा ध्वजारोहण किया गया। मुहिम के संस्थापक राजेश दादरी ने बताया कि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करते हुए पूरे भारत में अपने आप में ये अनोखी मुहिम हनुमानगढ़ क्षेत्र में चलाई जा रही है जिसके तहत मुख्य अतिथि द्वारा आज लगातार 1290वा ध्वजारोहण किया गया।
स्कूल प्रधानाध्यापक हंसराज बिस्सु ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ-साथ सांसद का अभिनंदन समारोह भी किया गया। बेटी बचाओ टीम के संस्थापक समाजसेवी राजेश दादरी को जब बताया कि स्कूल में बैठने के लिए फर्नीचर की जरूरत है तो उन्होंने कहा कि शूज बैंक मुहिम के अंतर्गत सांसद महोदय हमारे बीच पधारेंगे तो उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया जायेगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि आज से 5 महीने पहले सांसद ने हमारे स्कूल में 301 बेटियों के पैरों में शूज पहनाए थे तो उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया तथा उन्होंने खुद देखा कि स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे फटी-कटी दरियों पर अध्ययन कर रहे थे तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से बच्चों की पीड़ा को समझते हुए सांसद निधि कोटे से 3 लाख 26 हजार की सहायता प्रदान की। सांसद ने जनप्रतिनिधि होने का अपना दायित्व जमीनी स्तर पर निभाया और हमारे राष्ट्र को इन जैसे कर्मठ संवेदनशील जनप्रतिनिधि की जरूरत है। सांसद निहालचंद मेघवाल द्वारा वास्तव में ही हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सपने को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता को इन पर गर्व है।
मुख्य अतिथि निहालचंद मेघवाल ने बताया कि राष्ट्रध्वज राष्ट्र सम्मान टीम समाजसेवी राजेश दादरी की अगुवाई में देश को जोड़ने का और देश प्रेम की अलख जगाने का बड़ा ही महत्वपूर्ण कार्य जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई आम आदमी पूरे जज्बे से देश सेवा में लग जाए तो उसको हकीकत में जमीनी स्तर पर कैसे उतारा जाता है राष्ट्रभक्त जुनूनी टीम से सीखा जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण का जो सपना देखा है उसको वास्तव में इस अनोखी मुहिम द्वारा सार्थक किया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सपना जो हमारे प्रधानमंत्री ने देखा है उसको भी सार्थक करने के लिए जब भी जैसे भी जरूरत हमारे बेटियों को ,स्कूलों को पड़ेगी सांसद निधि कोटे से व अन्य सरकारी योजनाओं से बेटियों को लाभ दिलाकर पीएम मोदी के सपने को साकार किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रताप ने कहा ये बेटियों का आशीर्वाद व हमारे सांसद की संवेदनशीलता ही है कि इतनी तेज गति से सांसद निधि कोटे से फंड्स रिलीज हो पाया। इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं। बेटी बचाओ, बेटी अपनाओ, बेटी पढ़ाओ टीम को जब भी जरूरत होगी हम हमेशा सहयोग देने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
समाजसेवी अमित गुप्ता ने बताया कि मुहिम के अंतर्गत आज 51 बेटियों को स्कूल बैग व जरुरतमंद 21 बेटियों को स्कूल शूज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार हिसारिया ने की। वे पिछले 10 साल से देख रहे हैं कि यह टीम बेटियों के लिए लिए बड़ा ही शानदार कार्य कर रही है। ईश्वर टीम को इतनी ताकत दे कि वे जरूरतमंद बेटियों के सेवा कार्य व राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में पूरी निष्ठा व जज्बे से लगे रहे। जब भी टीम को मेरी जरूरत होगी टीम मुझे अपने साथ खड़ा पाएगी।
मुहिम के मधुसूदन शर्मा व राधाकृष्ण सिंगला ने टीम सदस्य पवन ओझा, शंकर वर्मा , विजय कुमार गुप्ता, दीपक गोयल, सांवरमल गुप्ता, निपुण गुप्ता ,राजीव गोयल , शराफत अली, जीतू वर्मा, अशोक जोइया ,सुनील, महात्मा स्कूल के सभी अध्यापक गण व अन्य सभी समाजसेवी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी मुहिम आप जैसे समाजसेवियों के सहयोग से ही चल रही है अतः आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है भविष्य में भी इसी तरह हनुमानगढ़ शहर से हमारी टीम को सहयोग मिलता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ