हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
भाखड़ा सिंचाई प्रणाली, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और गंगकैनाल के सभी नहर अध्यक्षों को हटाने के लिए हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के सभी 11 विधायकों द्वारा कल मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से एक पत्र लिखने के विरोध में आज नहर अध्यक्षों ने हनुमानगढ़ के सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर सभी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की और विधायकों द्वारा सीएम को लिखे पत्र की प्रतियां जलाई। सीएम को लिखे पत्र में दोनों जिलों के भाजपा, कांग्रेस, माकपा और निर्दलीय विधायकों लिखा था कि नहरों को पक्का करने के लिए वर्ल्ड बैंक से ऋण लिया गया था और उसमें वर्ल्ड बैंक ने शर्त लगाई थी कि इन नहरों के अध्यक्ष निर्वाचित किए जाएंगे और अब ऋण की अवधि पूरी हो चुकी है इसलिए इन अध्यक्षों की अब कोई जरूरत नहीं वहीं विधायकों ने नहर अध्यक्षों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे। इसके विरोध में नहर अध्यक्षों ने आज सभी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ