हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ जिले के 23 एलएलडब्ल्यू गांव में ढाणी को जाने के लिए रास्ता न होने के कारण एक प्रसूता अपने नवजात बच्चे के साथ बरसाती मौसम में पिछले 3 दिनों से कच्ची सड़क पर त्रिपाल लगा कर बैठी है। महिला के परिजनों का कहना है कि उन की ढाणी को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है और 3 दिन पूर्व भी प्रसूता को चारपाई पर डालकर नहरी खाला के ऊपर से चिकित्सालय ले जाया गया और प्रसव के बाद रास्ता न होने के कारण एंबुलेंस जच्चा और बच्चा को कच्ची सड़क पर छोड़ कर चली गई और तभी से जच्चा-बच्चा त्रिपाल लगाकर सड़क पर ही बैठे हैं वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम हनुमानगढ़ अवि गर्ग ने दोनों पक्षों से समझाइश की और वैकल्पिक रास्ते के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि रास्ता विवाद का मामला रेवेन्यू बोर्ड में है और महिला का गांव में मकान होने के बावजूद परिजनों ने नवजात के साथ उसको कच्चे रास्ते पर बिठा दिया।

0 टिप्पणियाँ