हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
एक तरफ जहाँ भारतीय संस्कृति लोक प्रथाए और तीज त्योहार लुप्त प्राय से होते जा रहे है वहीं हनुमानगढ़ की इच्छापूर्ण हनुमानगढ़ मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा इनको जिंदा रखने का प्रयास किया जा रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली की पूर्व संध्या पर श्री इच्छापूर्ण हनुमानगढ़ मंदिर समिति द्वारा होलिका दहन एंव होली धमाल कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौक़े पर छोटे छोटे बच्चों व कैलाश बेताब सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर सबका सबने मनमोह लिया।मंदिर समिति के अशोक व्यास ने बताया की कई दशकों से ये कार्यक्रम करवाया जा रहा ताकि सबका आपस में व हमारे त्योहारों से जुड़ाव बना रहे और होली से 8 दिन पूर्व चंग धमाल का कार्यक्रम हर शाम किया जाता है। व्यास ने बदलते हालात व लुप्त होती इस लोक परंपरा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहते है कि अगर त्योहारों और प्रथाओं को बचाया नहीं गया तो रंगों से बनाया गया होली का त्यौहार बेरंग सा नजर आने लगेगा।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा युवा नेता अमित सहू ने शिरकत की और अतिथियों द्वारा कलाकारों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया तो वही मंच संचालन गिरीराज द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना नही घटे इस लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।