अजमेर जिले के भिनाय कस्बे में वर्षों से चली आ रही ब्राह्मण समाज की देवर-भाभी की कोड़ामार होली शुक्रवार को मिश्रा मोहल्ला में खेली गई। जिसमें भाभियों ने देवरो पर जमकर कोड़े बरसाए, वही देवरो ने भी भाभियों पर जमकर रंग का पानी फेंका।
देवर भाभी की कोड़ामार होली को लेकर सुबह से ही ब्राह्मण समाज के युवाओं में गजब का उत्साह नजर आया। ब्राह्मण समाज के युवा इसके आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। देर शाम को खेली गई इस होली में गीतों के बीच भाभियों द्वारा देवरो पर जमकर कोड़े बरसाए गए। दूसरी ओर देवरो ने भाभियों पर रंग के पानी की बौछार की।
कस्बे में ब्राह्मण समाज द्वारा खेली जाने वाली देवर भाभी होली में मोहल्ले मे पानी का बड़ा कड़ाव भर कर रखा जाता है, जिसमें ढेर सारा कलर मिला दिया जाता है। ब्राह्मण समाज की भाभीया अपने देवरो पर हाथ से बनाए हुए रस्सी के कोड़े से वार करती है, वहीं देवर उस वार से अपने आप को बचाते हुए कड़ाव के रंगीन पानी डोलची में भरकर भाभियों के ऊपर फेंकते हैं। एक तरफ जहां होली के डीजे पर तराने बजाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर देवर भाभी एक दूसरे पर कोड़े व पानी बरसाते हैं। जब तक कड़ाव में पानी रहता है जब तक यह खेल खेला जाता है। कड़ाव में पानी खत्म होने के बाद या खेल खत्म हो जाता है।


0 टिप्पणियाँ