जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। यहां वह दो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय व कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 10 व 11 मार्च को है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल 10 मार्च को सुबह 10.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे सर्किट हाऊस से प्रस्थान कर 11.35 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंचकर दीक्षान्त समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वहां से प्रस्थान कर 2.25 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। अगले दिन 11 मार्च, शनिवार को सुबह 10.50 सर्किट हाऊस से प्रस्थान कर 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर दीक्षान्त समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे वहां से प्रस्थान कर 1.15 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे।सर्किट हाऊस से शाम 4.45 बजे प्रस्थान कर 4.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


0 टिप्पणियाँ