जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर यहाँ इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इण्डिया के राजस्थान जयपुर अध्याय का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर संस्था के जयपुर अध्याय की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण शर्मा ने संस्था के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिंह के बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी कि डा सिंह भारत में अनेक उच्च पदों पर रहते हुए समर्पण की भावना से काम किया। वे अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश भी रहे,वही अनेक विश्वविद्यालय में रहे महत्वपूर्ण पदों पर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मानव कल्याण एवम विश्व शान्ति के लिये अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किये। बाद मेंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई । संस्था के सांगानेर स्थित कार्यालय पर आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने श्रीमती विजयलक्ष्मी प्रभाकर ने कहा कि आज की नारी को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्रदान किये जाय तो वे बहुत कुछ कर सकती है और दिशा में वे आगे भी बढ़ रही है। उनका यह भी मानना था समाज में उन्हें सशक्तिकरण करने के हर संभव प्रयास होने चाहिए। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि गोपाल शर्मा ने संस्था के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उनका कहना था कि नारी सम्मान से ही देश आगे बढ़ सकता है। श्री शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर प्रभावी रचना भी सुनाई। संगोष्ठी में श्री कनु शर्मा सहित कई वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। अन्त में संस्था की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सुमित्रा गुप्ता ने धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ