जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

शनिवार को भाजपा ने वीर पत्नियों के साथ हुई बदसुलूकी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा का जूलूस भाजपा मुख्यालय से शुरू किया।  पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मदन दिलावर पुलिस के पैरों में लेट गए। जब सतीश पूनिया ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो उनके पेअर में चोट लग गई। लगभग ढाई घंटे प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी। बाद में पुलिस ने उनको विद्याधर नगर ले जाकर छोड़ दिया।