सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर में विप्र सेना संगठन की ओर से ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले लोगों के घर घर पहुंच कर सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। आगामी 19 मार्च को जयपुर में आयोजित ब्राह्मण समाज की महापंचायत में शामिल होने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को न्योता दिया जा रहा है। साथ ही उनसे आह्वान किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में आगामी 19 मार्च को ब्राह्मण समाज के लोग जयपुर पहुंचे। विप्र सेना की ओर से रणनीति बनाए जाने को लेकर यह आह्वान किया जा रहा है। विप्र सेना से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि राजनीति सत्र में ब्राह्मणों को जितना प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए अपेक्षाकृत उतना नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ब्राह्मण समाज महापंचायत के दौरान एकजुट होकर अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।