जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी की सडकों पर उस वक़्त हर कोई अचरज से भर गया जब उन्होने चलती बुलेट बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की को बाइक चालक से रोमांस करते देखा। दोनों बिना हैलमेट आशिक़ी कर रहे थे। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बी 2 बी बे पास जैसी खतरनाक सड़क पर बनाया गया। धुलंडी का त्योहार होने के कारण कई मनचले भी सड़कों पर अपने वाहनों में इस बाइक का पीछा करते देखे गए। यातायात नियमों की सरे आम धज्जियाँ उड़ाते हुए ये आशिक युगल बेफिक्री से अपने काम में लीन रहा।

0 टिप्पणियाँ