जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सोमवार शाम सीएम गहलोत ने सीएमआर पर पूजन कर होलिका दहन किया। उन्हौने अपनी पत्नी सुनीता गहलोत के साथ आवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा की और फिर होलिका दहन किया।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन और राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। गहलोत ने उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी और सीएम कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ