जयपुर-ललित शर्मा
मुंबई स्थित कुलिनरी आर्ट में अग्रणी संस्थान - “जस्ट एपिटाइट कुलिनरी स्कूल “पूरे भारत में कुलिनरी छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर रहा है, इस कड़ी में टूर जयपुर में 10 मार्च को पहुँचा, जो 12 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे वर्कशॉप भी अयोजित किये जाएंगे। इन वर्कशॉप में कुलिनरी आर्ट से जुड़े पेशेवर और छात्र शामिल हो रहे हैं। वर्कशॉप में पेस्ट्री ब्राउनी और कुकीज क्लास और तीन दिवसीय गहन अध्ययन केक कोर्स आयोजित किये जा रहे हैं। यह वर्कशॉप और क्लासेज हैण्ड ऑन पर आधरित हैं, जिसमें दिग्गज शेफ छात्रो को खाना परोसने और पकाने की कला के गुर सिखा रहे हैं। फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जस्ट एपिटाइट कुलिनरी स्कूल ज्योति राजपूत ने बताया कि हमें गर्व है कि हम मुंबई से बाहर पूरे भारत में इस इंडस्ट्री के अग्रणी कार्यक्रमों को पहुंचाकर नई पीढ़ी के शेफ तैयार करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अध्ययनरत छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगा जहां उन्हें अपने सीनियर्स और एक्सपर्ट शेफ से कुछ नया सीखने का मौका मिल रहा है। यह पहल उनकी कुलिनरी स्किल में इज़ाफा करेगी। को-फाउंडर अविनाश राजपूत ने कहा, हमारे हाई स्टैंडर्ड अंडे रहित (एगलेस) और शाकाहारी पाठ्यक्रम आपके लक्ष्यों के अनुरूप हैं, जहां हैंड ऑन एक्सपीरियंस, करियर चैंजर और एंटरप्रेन्योर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती हैं। “जस्ट एपिटाइट कुलिनरी स्कूल में कुलिनरी इंडस्ट्री के एक्सपर्ट और एक्सपीरियंस शेफ के नेतृत्व में कुलिनरी आर्ट को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की बना सकते हैं। इसके अलावा नई पीढ़ी के शेफ ग्लोबल वेजिटेरियन और अंडे रहित फूड और बेवरेज इंडस्ट्री में महारथ हासिल कर सकते हैं। डायरेक्टर डवलपमेंट आकांक्षा राजपूत ने बताया कि जयपुर के बाद यह टूर 14 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक अहमदाबाद में निर्धारित है। हमारी संस्थान हाई स्टैंडर्ड अंडे रहित और वेजिटेरियन एजूकेशन लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ रही है। जयपुर में ये विशेष कोर्सेज़ जार एंड मोर्स में आयोजित हो रहे है ।
आकांक्षा राजपूत ने बताया कि पूरे देश भर में शैक्षिक भ्रमण के तौर पर जयपुर इंदौर अहमदाबाद बैंगलोर चेन्नई समेत भारत के कई राज्यों में ये शॉर्ट कोर्सेज़ आयोजित किए जाएंगे
आकांक्षा राजपुत ने आगे बताया कि जो भी छात्र या शेफ़ अधिक सीखने के लिए जिज्ञासु हैं और कुलिनरी इंडस्ट्री में कैरियर बनाने के इच्छुक हैं, उनके लिए बॉम्बे स्थित जस्ट एपिटाइट कुलिनरी स्कूल में 3 सप्ताह से लेकर छह माह तक के विशेष कोर्सेज़ संस्थान द्वारा कराए जाते है।

0 टिप्पणियाँ