जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
सोमवार को धरने पर बैठी शहीद वीरांगनाएं डॉ किरोड़ी के साथ सचिन पायलट के आवास पर उनसे मिलने जा पहुंची। जब ये लोग पायलट आवास पर पहुंचे तो वहां पत्रकारों का लंच चल रहा था।  एक बार अजीब स्थिति हुई पर उसके बाद पायलट ने एकांत में इन फरियादियों से मुलाकात की।  इन शहीद विधवाओं ने पायलट से कहा कि वे गहलोत सरकार से उनकी मांगे मनवाएँ। पायलट ने उनकी मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी हो उनकी मांगों को पूरा करने के लिए साड़ी सीमाएं लांघ देनी चाहिए। पायलट ने वीरांगनाओं के साथ हुए पुलिस व्यवहार की भी निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पायलट ने कहा सरकार को इच्छा शक्ति दिखाकर इनकी मांगों का कोई समाधान निकलना चाहिए।