जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मंत्रालयिक कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को 7वें दिन और मजबूती मिली जब बाडमेर, सूरतगढ़ और सीकर के बाद आज अजमेर से अनशन स्थल पर आकर नितिन चतुर्वेदी, परमवीर सिंह राठौड़, प्रकाश डोबर, विपिन माथुर, तरुण भटनागर, प्रतीक, आकाश, रामदेव आदि मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी क्रमिक अनशन को अपना समर्थन दिया। प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज 7वें दिन भी जारी रहा। मंत्रालयिक कर्मियों के साझा संगठन "मंत्रालयिक एकता मंच" के तत्वावधान में 5 सूत्री साझा मांग पत्र के समर्थन में दिनांक 16.03.2023 से जयपुर में शहीद स्मारक पर जारी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में आज राजस्थान मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मंत्रालय की एकता मंच की कोर कमेटी सदस्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सुरेश धाभाई के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग की विभागीय समिति के राजेंद्र वर्मा, जेपी वर्मा, अनिल कुमार शर्मा और राजेश झालानी क्रमिक अनशन पर बैठे । मंत्रालयिक कर्मचारियों की मुख्य मांगें द्वितीय पदोन्नति के पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ग्रेड पे 4200 करने, एक नया पदोन्नति का पद उप निदेशक प्रशासन ग्रेड पे 8700 में सृजित करने, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों के काटे गए पदों को बहाल करने, कनिष्ठ सहायक का आरंभिक वेतन 25500 करने, पंचायती राज संस्थाओं के कार्मिकों को भी राज्य कर्मचारी मानते हुए अन्य विभागों के समान पदोन्नति के पद सृजित करने तथा गृह जिला समायोजन, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पदोन्नति हेतु अनुभव में पूर्ण शिथिलता देने, चिकित्सालय एवं विद्यालयों में मंत्रालय कर्मचारियों को 5 दिन का सप्ताह करने, कंप्यूटर टंकण परीक्षा विभाग स्तर पर आयोजित करवाने की है। आज अनशन कर्ताओं के समर्थन में राजेश पारीक, गजेंद्र सिंह राठौड़, सूरज प्रकाश टाक, देवेंद्र सिंह नरूका, शेर सिंह यादव, छोटे लाल मीणा, दिनेश कुमार मीणा, महेंद्र शर्मा,सतीश शर्मा,बलराम गुर्जर, कृष्णेन्दु चटर्जी, नागेंद्र सिंह नाथावत, गगन बाजिया, राम सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, अनिल शर्मा, रशीद मोहम्मद, गिरिराज शर्मा, बंशीधर गुर्जर, मदन गुप्ता, मुकेश शर्मा, बलराम स्वामी, योगेश गोस्वामी, सतीश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, गोपाल कुमावत, आनंद प्रकाश, सूरज कुमार शर्मा, प्रेम कुमार मीणा, राहुल राजोरिया, राजेश गुर्जर, श्याम मोहन शर्मा, विक्रम मीणा, रोशन जाजोरिया हनुमान शर्मा,पंकज शर्मा,दिनेश मीणा आदि सैंकड़ों मंत्रालयिक कर्मचारी अनशन पर बैठे। कल सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी अनशन पर बैठेंगे।

0 टिप्पणियाँ