श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गोदारा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन श्रीगंगानगर पर विक्रम संवत 2080 नव संवत्सर कार्यक्रम किया गया। ग्राहक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले व्यक्तियों का तिलक व मोली बांधकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुकेश गोदारा ने बताया कि हिंदू नव वर्ष हमारी परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़ा विषय है।चैत्र नववर्ष पर बसंत ऋतु का आरंभ होता है हर तरफ फुल पतिया एवं खुशबू का आगमन होता है।इस समय किसान की मेहनत का फल मिलता है यानी फसल पकाव पर होती है।इस प्रकार नववर्ष हमारी संस्कृति की पहचान है इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अमित सहारण,वीरेंद्र शर्मा, विजय भुवाल,मनीष नीरानिया,सुनिल बिश्नोई,राधेश्याम बिश्नोई, रजत कुमार, अमित वाडेरा,सुरज्ञान सिंह विकास जोशी,राकेश शर्मा उपस्थित रहे।।

0 टिप्पणियाँ