करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिले में चल रहे फाल्गुन उत्सव का धुलण्डी के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सोमवार को लोगों ने शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। तो मंगलवार को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। धुलण्डी के दिन शाम को करौली में चतुर्वेदी समाज के फाग गायकों ने ढप धर दे यार गई पुर की होली गाकर सभी से अगले साल होली पर फिर मिलने की मनुहार की और इसी के साथ होली का पर्व संपन्न हो गया। करौली जिला मुख्यालय पर धुलण्डी की शुरुआत लोगों ने श्रीमदनमोहनजी के दरबार में गुलाल होली खेलकर की। इसके बाद लोगों का अलग-अलग टोलियां फाग गीत गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाते और ठंडाई पीकर मस्ती में सराबोर नजर आई। सुबह श्रीमदनमोहनजी की मंगला आरती से लेकर देर शाम तक होली खेली गई। शाम को लोगों ने हिंडोले में विराजे श्रीमदनमोहनजी के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।
हिंडौन सिटी। में धुलंडी के अवसर पर धाकड़ समाज की धमाल गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान धाकड़ समाज के डॉ. चरण सिंह, महेश धाकड़, तेजराम रामेश्वर धाकड़,मदन मोहन धाकड़, जयसीराम, बच्चूसिह, सिंह, सुआ धाकड़, रामअवतार, लोहड़े राम, विजय सिंह, रूप सिंह, उदय सिंह,पूर्व पार्षद गोविंद उर्फ मिर्ची धाकड़ आदि मौजूद रहे। चंग की थाप के साथ ठड्डा गायन हुआ। रामायण,महाभारत सहित कई पौराणिक गाथाओं पर ठड्डा गायन किया गया। आरएसएस के स्वयं सेवकों ने रामलीला मैदान से होली गायन कर धमाल निकाली। वहीं पंजाबी समाज ने उमाशंकर सत्संग भवन में राधा कृष्ण संग पुष्पों की बौछार कर होली खेली। जिसमे ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ केके मदान व समाज के अध्यक्ष पुष्कर अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बुधवार को सभी थानों में होली खेली गई।
सुबह से ही पुलिस कर्मियों के रंग-गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे एक दिन पहले हिंडौन शहर और ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने पूजा अर्चना की। धाकड़ समाज की ओर से होली दहन वाले दिन ठडडा गायन किया गया। जबकि धुलण्डी वाले दिन धमाल निकाली गई।
सपोटरा। में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को गोधुली बेला में क्षेत्र के गांवों व कस्बाें में पंच पटलों की उपस्थिति में पंडितों ने वैदिक मंत्रों से होलिका दहन किया। मंगलवार को उपखंड के बडौदा,सपोटरा,चौडागां व,हाडौती,ईनायती,बूकन ा,डाबरा,गोठरा आदि कस्बों में लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
मासलपुर। मासलपुर में होली पर्व पर होलिका दहन करने के बाद बड़ा बाजार में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
दूसरे दिन धुलण्डी पर सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। मासलपुर के दयाल गंज में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इसमें मासलपुर के प्रमुख गायक कलाकारों द्वारा होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कुड़गांव। में धुलण्डी पर लोगों ने एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सरपंच पति समाजसेवी भामाशाह बीजलपुर विजय सिंह उर्फ कल्लू मीणा सहित उनके कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत के सभी गांवों में जाकर लोगों के साथ होली खेली। वहीं पंचायत के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए समस्याएं भी जानीं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग धूमधाम से धुलंड़ी खेलने के बाद नाल कुश्ती जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
श्रीमहावीरजी ग्रामीण क्षेत्र में होली के अवसर पर लोगों ने कुल देवी, देवताओं की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं धुलण्डी पर युवाओं ने टोली बनाकर होली खेली। इस दौरान फागगीत गायन के कार्यक्रम भी हुए।
ढहरिया। क्षेत्र में होली और धुलण्डी हर्षोल्लास से मनाई गई। होली पर लोगों ने देवी और देवताओं की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। रात को होलिका दहन किया। धुलण्डी पर धमाल के साथ युवाओं ने होली खेली।
टोडाभीम। क्षेत्र में होली और धुलण्डी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को होलिका दहन हुआ। तो मंगलवार को लोगों ने एक- दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहीं गांव सादपुरा में साद बाबा मन्दिर परिसर में होली की पूर्णिमा पर साद सत्संग कार्यक्रम हुआ। महंत उमेश दास महाराज ने बताया कि सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन कर प्रसादी वितरित की गई।
करणपुर। क्षेत्र में होली पर लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। वहीं मंगलवार को एक- दूसरे के साथ गुलाल और रंगों से जमकर होली खेली। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने भी पूरे उल्लास के साथ होली खेलकर रंगोत्सव मनाया।
लांगरा। क्षेत्र की बाटदा, लांगरा गांवों में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाटदा गांव में चौपाल पर ग्रामीण होली के रसिया गाते हुए नजर आए। तो धुलण्डी पर लोगों ने रंग- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
बालघाट/सिंघनिया/कंजौली। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। होली पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम को होलिका दहन किया गया। तो धुलण्डी पर अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं ने फाल्गुनी गीत गाकर होली का आनंद लिया।
गुढ़ाचन्द्रजी। में होली पर आराध्य देव श्री दाऊजी मंदिर, घटवासन देवी मंदिर, पंचमेडी धाम, सीताराम जी मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। तो धुलण्डी को लोगों ने अलग- अलग टोली बनाकर धमाल के साथ होली खेली।
नारौली डांग। में होली पर कलुआ व राजकुमार पटेल की उपस्थिति में पंडित बाबूलाल व लक्ष्मीकांत ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। वहीं धुलण्डी पर युवाओं ने होली गीतों पर जमकर डांस किया। कस्बे में महिला भक्त मण्डल की ओर से बिहारीजी मंदिर पर कार्यक्रम आयोजि किया गया। भक्त मण्डल के चेतन शर्मा ने बताया कि होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और गुलाल व फूलों की होली खेली।
गढ़ी वाधवा। गांव गढ़ी के नरसिंह भगवान गुफा मंदिर पर होली का वार्षिक मेला लगा। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने नरसिंह भगवान की मिट्टी से बनी प्रतिमा के दर्शन किए। इसी प्रकार क्षेत्र के अन्य मंदिरों पर भी होली पर कई कार्यक्रम हुए। तो लोगों ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


0 टिप्पणियाँ