श्रीगंगानगर - राकेश मितवा 
श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर गंगनहर में नहर बंदी 1 अप्रैल से लागू करने की मांग की है।  तरड़ ने मांग रखी है कि गंग नहर को 31 मार्च तक चलाया जाए जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। इससे एक तरफ गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा तो वही जिले के किसानों को किन्नू के बागों के लिए भी सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा है कि किसानों को इस नुकसान से बचाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार गंगनहर को 31 मार्च तक चलाया जाए और 1 अप्रैल से बंदी लागू की जाए । अगर किसानों की मांगों पर कांग्रेस सरकार संवेदनशीलता से तुरंत प्रभाव से संज्ञान नहीं लेती है तो भारतीय जनता पार्टी किसान हित में आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।