जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

सितारों से सजे रैंप पर देशभर के डिजाइनर्स अपने कलेक्शंस को शोकेस करते दिखेंगे। जहां प्रसिद्ध फैशन प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। मौका होगा जयपुर कॉट्योर शो के ग्यारवें सीजन के आयोजन का। 12 मार्च से 14 मार्च तक भांकरोटा स्थित होटल द पैलेस में यह​ फैशन वीक आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से 26 डिजाइनर्स मौजूद होंगे। 12 मार्च को प्री डिजाइनर बैश होगा, वहीं 13 मार्च को 13 डिजाइनर्स और 14 मार्च को 13 डिजाइनर्स अपना कलेक्शन शोकेस करेंगे। फैशन इवेंट का डिजिटल मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, मुग्धा गोडसे, जाया अफरोज, लिजा मलिक, बॉलीवुड एक्टर अनिरुद्ध दवे, बिग बॉस फेम टेलीविलन सेलिब्रिटी टीना दत्ता, टेलीविजन एक्ट्रेस सोनी सिंह, तानिया चटर्जी, आकाश चौधरी देशभर के डिजाइनर्स के लिए शोस्टॉपर के तौर पर रैंप पर मौजूद होंगे। कार्यक्रम में शो के फाउंडर गौरव गौड़, डायरेक्टर्स अजीत सोनी, पीएन ढूढी, अंकुर जैन, रोनी शर्मा, नकुल विजय के साथ शो पेट्रोन जेडी माहेश्वरी उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में 13 मार्च को अनूप चौधरी, शिवायु, नीरजा, कृष्णा सिंह, क्राफ्ट काउन्सिल ऑफ आर्टिजन्स एंड वीवर्स, हाउस ऑफ स्कल बाबा, अंकित बागड़ा, दक्षा, सीमा कलावड़िया, हीना बलानी, हैशटैग ब्लंट, रूचि पाठक, ख़ुशी चौहान अपने खास परिधान डिस्प्ले करेंगे। वहीं 14 मार्च को सारते, बननड़ी, मुकेश दुबे, इतिशा जैन, सायशा राजपूत, विप्पिन अग्रवाल, नाजिम अली, रेखा भीमसरिया, किंगशुक, प्रशांत मजूमदार, फ्यूशिया शो का फिनाले सीक्वेंस करेंगे।