जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पेपर लीक मामलों की CBI जांच एवं सरकारी नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को 95% आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर 9वें दिन भी प्रदेश के सैकड़ों युवाओं के साथ राज्य सभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कई नेता समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी सांसद को समर्थन देने पहुंचे। धरना स्थल पर भरतपुर से लोकसभा सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद कर्नल सोना राम, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, सिवाना से विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री श्रीराम किशोर मीना, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, मुस्लिम नागौरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजीबाबू खां, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र राज पुरोहित, पूर्व यूथ बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी , पूर्व IAS महेंद्र सिंह , ज़िला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, ज़िला परिषद सदस्य विजय मीना, भाजपा नेता आशा मीना, भाजपा नेता महेन्द्र पाल मीना भाजपा नेता नारायण मीणा भाजपा नेता किसान मोर्चा के जीतेन्द्र झा, राजस्थान बार कौंसिल के को - चेयरमैन एव राजस्थान हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष और BJP के विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भुवनेश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से पेपर लीक प्रकरण के बारे में आगामी रणनीति पर चर्चा की नेताओं ने इस प्रकरण में सीबीआई जाँच की माँग दोहराई।डॉक्टर मीणा ने कहा कि जब तक प्रदेश के बच्चों के साथ न्याय नहीं हो जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।