करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीना ने राजकीय पीजी महाविद्यालय करौली, जिला पुस्तकालय एवं निजी कोचिंग संस्थानों मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं विभाग द्वारा तैयार किये गये सुजस एप के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने सुजस एप के विभिन्न फीचर्स की उपयोगिता के बारे मे आमजन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को विस्तार से समझाया एवं डाउनलोड भी करवाया। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने कॉलेज मे अध्यनरत छात्राओं को बताया कि छात्र छात्राओ एवं आमजन के लिये सुजस एप बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है इस एप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।उन्होने इस दौरान सुजस एप पर राज्य सरकार की विभिन्न फलैग्शिप योजनाऐं जैसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना, निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिये युद्ध, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना, पालनहार योजना, अनुप्रति कोंचिग योजना, राजस्थान एग्रो प्रोसेसिंग योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म व लघु उद्योग योजना, मुख्यमंत्री युवा संबंल योजना, इंदिरा रसोई योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र उर्जा योजना सहित सुजस एप पर उपलब्ध अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे मे भी बताया।इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य नत्थू सिंह राजावत, डॉ सीताराम खंडेलवाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ