हे! शिव शम्भू हे! भूतनाथ हे! हे! अनीश्वर नमो नमः
हे! आशुतोष हे! त्रिपुरान्तक हे! हे! शशिशेखर नमो नमः

हे! हे! कवची हे!  वामदेव हे! त्रिलोकेश हे! कामारी
हे! भुजंगभूषण मृत्युंजय हे! हे! गिरीश्वर नमो नमः

हे! विरुपाक्ष अम्बिकानाथ हे! श्रीकण्ठ हे! महाकाल
हे! उग्र कपाली खरवांगी हे! हे! गंगाधर नमो नमः

हे! परशुहस्त हवि त्रयीमूर्ति हे! वीरभद्र हे! गिरिधन्वा
हे! प्रमथाधिप हे! व्योमकेश हे! रुद्र दिगम्बर नमो नमः

हे! अष्टमूर्ति हे! खण्डपरशु हे! पाशविमोचन महादेव
हे! सहस्त्रपाद हे! सहस्त्राक्ष हे! तारक शंकर नमो नमः

हे! शिवाप्रिय हे! अनघ भर्ग हे! पुराराति महासेनजनक
हे! हिरण्यरेता परमात्मा हे! भीम जटाधर नमो नमः

हे! नीललोहित हे! ललाटाक्ष सर्वज्ञ सोम दुर्घर्ष गिरीश
हे! जगद्गुरू चारूविक्रम हे! दक्षाध्वरहर नमो नमः

हे! कृपानिधि "साहिल" माँग रहा तुमसे मृड की अब देव दया
हे! हे! महेश्वर विश्वेश्वर हे! हर परमेश्वर नमो नमः

©️✍ लोकेश कुमार सिंह 'साहिल'