जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने स्तीफा देने के बाद कहा कि उन्हौने स्तीफा दिया जिसे हाई कमांड और सीएम ने मंजूर कर लिया। प्रभारी रंधावा इसे कार्यवाही का हिस्सा मान रहे हैं यह ख़ुशी की बात है  लेकिन उन्हें इन्तजार है कि अब पार्टी और सरकार को कमजोर करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही कर सही सन्देश दिया जाए। जोशी ने कहा कि वे दबाव में काम करने वाले आदमी नहीं हैं और अगर आलाकमान पहले फैसला ले लेता तो वे पहले स्तीफा दे देते। उन्हें आगे भी आलोकमन के आदेश की पालना करके ख़ुशी होगी। जोशी ने बताया कि वे स्तीफा बजट सत्र से पहले ही दे चुके थे और वे अक्टूबर से मांग कर रहे थे कि उन्हें एक पद से मुक्त कर दिया जाए।