चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त तेली साहू समाज के सदस्यों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात कर राजस्थान तेल घाणी बोर्ड की स्थापना की मांग की,जिस पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री को बोर्ड स्थापना करने के लिए पत्र लिखा है साथ ही उन्होंने इस मांग को विधानसभा में उठाने का भी आश्वासन दिया है l 
इसके बारे में जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में वहां की सरकारों ने तेलघाणी बोर्ड की स्थापना की हुई है जिससे वहां पर रहने वाले समस्त तेली साहू समाज के लोगों को अपना जीवन स्तर सुधारने में मदद मिल रही है, वहीं उन्होंने बताया कि राजस्थान में तेली घाणी साहू समाज के लोग काफी निम्नस्तर का जीवन यापन कर रहे हैं और बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, इसी के चलते समाज के लोगों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात कर तेल घानी बोर्ड की स्थापना करने की मांग की है उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री को तेल घानी बोर्ड स्थापित करने के लिए पत्र भी लिखा है साथ ही विधायक ने समाज जनों का आश्वस्त किया है कि इसके बारे में वह अन्य विधायकों से चर्चा करके मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बोर्ड गठन के बारे में अपनी बात रखेंगे।