श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
जिले भर के शिव मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। भोले का दीवाना ,सत्यम शिवम सुंदरम, तेरा पल पल बीता जाए मुख से जप ले नमः शिवाय जैसे कर्ण प्रिय भजनों की गूंज से शिवालय गुंजायमान रहे ।
प्राचीन शिवालय में भक्तों की आस्था सूर्योदय से पहले ही पहुंच गई। सभी मंदिरों में लंबी-लंबी भक्तों की कतारें नजर आई । भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना के साथ शिवलिंग का भांग,धतूरा,आक ओर दूध से अभिषेक किया। इधर शिवालयों के बाहर विभिन्न धार्मिक स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी खीर, आलू चिप्स , छाछ फल लंगर का प्रसाद वितरण किया। वहीं अनेक संस्थाओं ने धार्मिक भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।
बम बम सेवा समिति, शिव भोले समिति प्राचीन शिवालय मंदिर के बाहर खीर दूध आलू की चिप्स और गाजर के हलवे का लंगर लगाया गया। वहीं नागेश्वर महादेव मंदिर, चहल चौक, शिव मंदिर एवं पुरानी आबादी क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगातार बनी रही। शाम को सभी मंदिरों में महा शिव आरती के साथ ही आज महाशिवरात्रि के पर्व का समापन होगा।

0 टिप्पणियाँ