हनुमानगढ- विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ के नजदीकी गांव जोड़किया में भारतीय स्टेट बैक की और से कॉपरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र का रूपांतरण किया गया इसका उद्धाटन जिला कलक्टर रुक्मणि रियार द्वारा किया गया है।
इस मौके पर एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय,सहायक महाप्रबंधक बच्चनसिंह मीणा,अनिल कटारिया,सरपंच प्रियंका गोल्डी राजावत,जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला,सीडीपीओ सुनीता शर्मा,विद्यालय प्रिंसिपल पवन कौशिक आदि माजूद रहे।
जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बैक द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस डिजिटल आगनबाड़ी से बच्चों को बेहद सहायता मिलेगी। सहायक महाप्रबंधक बच्चनसिंह मीणा ने बताया कि कॉपरेट सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एसबीआई द्वारा आगनबाड़ी केन्द्र का रूपातंरण कर डिजिटल आगनबाड़ी स्थापित की है। इस आगनबाड़ी में डिजिटल एलईडी,सैमसंग टैब,आरओ,दो तरह के बुक कैबिनेट, बच्चों के लिए खेल खेल में सीखने वाले खिलौने,किताबे,वाटर टैंक सहित आगनबाड़ी का रंग रोगन सहित अन्य चीजे उपलब्ध करवाई गई है।उन्होने बताया कि एसबीआई प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपना सहयोग देता है।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रियंका गोल्डी राजावत,विद्यालय प्रिंसिपल पवन कौशिक,मनीष सिंगला ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय,सहायक महाप्रबंधक बच्चनसिंह मीणा,अनिल कटारिया, सरपंच प्रियंका गोल्डी राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला, सीडीपीओ सुनीता शर्मा,विद्यालय प्रिंसिपल पवन कौशिक,भटनेर अश्वपालक समिति अध्यक्ष धन सिंह,कमलेश,अनिता देवी, किरण बाला,राज सिडाना,पूनम भादू,मधुसूदन शर्मा,सुरेंदर सिंह, श्रवण सहारण,सुरजाराम जाखड़, हेतराम मौजूद रहे ।मंच संचालन श्योकत अली ने किया।

0 टिप्पणियाँ