सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में देश की मिसेज इंडिया चुनी गई है। रात्रि को रणथंभौर के होटल क्लार्क्स इन मैं मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट का फाइनल आयोजित किया गया। जिसमें अब तक हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में से चयनित 30 महिलाओं ने भाग लिया। फाइनल के दौरान मंच पर देश में विविधता में एकता की जीती जागती तस्वीर प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दी।  देश के विभिन्न प्रांतों जिनमें विशेष रुप से राजस्थान ,अरुणाचल प्रदेश ,आंध्र प्रदेश ,तमिलनाडु , गुजरात, पंजाब , हरियाणा के पारंपरिक पहनावे की झलक ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान दिखाई दी । जोकि दर्शकों के खासे आकर्षण का केंद्र रहा। मिसेज इंडिया के फाइनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 21 से 70 आयु वर्ग की महिलाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी अदा की। फाइनल में आयोजित तीन राउंड के पश्चात मिसेज इंडिया चुनी गई । देश की बेटी डॉक्टर कर्णिका तिवारी को मिसेज इंडिया का ताज पहनाया।