सवाई माधोपुर - हेमेन्द्र शर्मा
सवाई माधोपुर के रणथंभौर से सटे बोहना गांव में फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने छप्परपोश में सो रहे एक युवक पर वन्यजीव ने हमला कर दिया । वन्यजीव के हमले में बोहना निवासी धनपाल सैनी घायल हो गया । परिजनों ने घायल को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया ,जहाँ उसका उपचार किया गया । वन्यजीव के हमले में घायल हुवे धनपाल के मुताबिक उस पर अलसुबह टाईगर ने हमला किया था । धनपाल ने बताया कि वो अपने खेत पर बने छप्परपोश में सो रहा था ,उसी दौरान एक टाईगर वहाँ आ गया और टाईगर ने छप्परपोश में बंधे भैंस के बछड़ों पर हमला कर दिया । बछड़ों के रंभाने की आवाज सुनकर धनपाल ने जैसे ही अपने चेहरे से रजाई हटाई वैसे ही टाईगर ने उस पर भी झपट्टा मार दिया । जिससे धनपाल घायल हो गया । इसी दौरान पास में ही सो रही एक महिला के चिल्लाने और हो हल्ला मचाने पर टाईगर सरसो के खेतों में भाग निकला ,आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और एम्बुलेंस 108 को फोन किया ,परिजनों में एम्बुलेंस के माध्यम से घायल धनपाल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसका उपचार किया गया । गनीमत रही कि धनपाल को अधिक चोट नही आई । परिजनों का कहना है कि टाईगर ने भैंस के दो बछड़ों को भी मौत के घाट उतार दिया । पीड़ित के परिजनों के मुताबिक सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी ना तो मौके पर पहुंचे और ना अस्पताल पहुंचे । परिजनों के अनुसार टाईगर का अभी आस पास के खेतों में मुवमेंट बना हुवा है । जिससे खेतो पर काम करने वाले अन्य लोगो को भी खतरा है । गौरतलब है कि गुरुवार को भी टाईगर टी 19 ने ट्रेकिंग कर रहे एक वनकर्मी पर भी हमला कर दिया था ,जिसमे वनकर्मी को मामूली खरोंच आई थी । रणथंभौर में इंसानों पर वन्य जीवों द्वारा हमला करने के लगातार मामले सामने आ रहे है ,लेकिन वन अधिकारी बढ़ते हमलों को लेकर जरा भी गंभीर नही है । जिसके चलते रणथंभौर के आस पास बसे गाँवो के ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ